धान के खेत में घुसकर शख्स की टांगी से काटकर हत्या

झारखंड अपराध
Spread the love

  • बेटा-बेटी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिले के कैरो थाना क्षेत्र के गुडी खख्सीटोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी मारपीट और खूनी संघर्ष के दौरान अपराधियों ने घर में सोए कारी उरांव की धान के खेत में ले जाकर टांगी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

इस दौरान बीच-बचाव करने आए मृतक के 17 वर्षीय बेटी और 8 वर्षीय बेटे पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घायल होने के कारण पुलिस की निगरानी में इलाजरत है।

कैरो थाना को 15 अक्टूबर, 2026 की रात सूचना मिली थी कि गुडी खख्सीटोली गांव के ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने सशस्त्र बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे।

परिजनों से पूछताछ में पता चला कि कारी उरांव की हत्या कर उसका शव धान के खेत में फेंक दिया गया है। घर में उसकी बेटी व बेटा गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़े हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायल बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल, लोहरदगा बेहतर इलाज के लिए भेजा।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि कारी उरांव की टांगी से गर्दन काटकर हत्या की गई थी। मृतक के शव के पास से हत्या में प्रयुक्त दो टांगियाँ और एक मोटरसाइकिल का शॉक अप पाइप बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। इस संबंध में मृतक की घायल पुत्री के बयान पर कैरो थाना में मामला दर्ज किया गया।

अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि इस जघन्य हत्याकांड और बच्चों पर जानलेवा हमले को मुख्य आरोपी गोन्डल उरांव (पिता बिरसा उरांव) और मुकेश उरांव (दोनों निवासी गुडी खख्सीटोली, कैरो) ने अंजाम दिया था।

पुलिस ने छापामारी कर प्राथमिक अभियुक्त मुकेश उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, दूसरा आरोपी गोन्डल उरांव घटना के दौरान घायल हो गया था, जिसका इलाज पुलिस की कड़ी निगरानी में कराया जा रहा है।

इस त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रविरंजन कुमार, पु०अ०नि० अमित कुमार मुर्मू, स०अ०नि० रंजन कुमार सिंह, स०अ०नि० जमशेद खान और कैरो थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *