पत्नी का था जन्मदिन, पति ने कर दी हत्या, फिर खुद दी जान, मिला सुसाइड नोट, लिखा था ये

अन्य राज्य देश
Spread the love

हरियाणा। गुरुग्राम की एक रेजिडेंशियल सोसाइटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एम3एम मरीना सोसाइटी के एक किराए के फ्लैट में बुधवार को एक दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पत्नी फरहाना का जन्मदिन था और उसी दिन यह खौफनाक वारदात हुई।

घटना गुरुग्राम के एम3एम मरीना रेजिडेंशियल सोसाइटी में घटी। 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर-कॉर्पोरेट पेशेवर ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाई। यह घटना पत्नी (फरहाना) के जन्मदिन के दिन ही सामने आई। असलम (30) और उसकी पत्नी फरहाना है।

असलम ने एनआईटी कालिकट और आईआईएम इंदौर से पढ़ाई की थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि असलम ने पहले अपनी पत्नी फरहाना की हत्या की और उसके बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

असलम का शव फंदे से लटका मिला, जबकि फरहाना का शव फर्श पर था और उसके गले पर चोट के निशान थे।

फ्लैट से एक हस्तलिखित नोट बरामद हुआ जिस पर लिखा था, “हम इस दुनिया को छोड़ रहे हैं।” इसके अलावा, असलम ने घटना से पहले अपनी कंपनी के अधिकारियों को भी इसी संदेश के साथ एक ईमेल भेजा था। फरहाना के कपड़ों पर हाथ से ‘I Love You’ लिखा हुआ पाया गया।

पुलिस ने मौके से तीन लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक रस्सी, एक डायरी, कैंची और एक पेन ड्राइव जब्त की है। इन सभी चीजों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।

घटना की सूचना असलम के सहयोगियों द्वारा मकान मालिक को दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था।

मृतक के परिजनों के अनुसार, दंपती के बीच आपसी संबंध अच्छे थे और पहले से किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं थी। हालांकि, परिजनों ने यह भी बताया कि असलम पिछले डेढ़ साल से डिप्रेशन (अवसाद) का इलाज करा रहा था। उन्हें आशंका है कि काम के अत्यधिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *