बंगाल भाजपा के इन नवनिर्वाचित विधायकों के संघर्ष की अलग है कहानी, जानें

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। पार्टी ने 293 में से 206 सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत में इन तीन महिलाओं ने इतिहास रच दिया है। इनके सघर्ष की कहानी अलग ही है।

रेखा पात्रा ने हिंगलगंज (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की एक प्रमुख महिला कार्यकर्ता और भाजपा नेता हैं। बताया जाता है कि वह खुद संदेशखाली की पीड़ि‍ता है।

रेखा 2024 में टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के विरोध में मुखर होकर सामने आईं। भाजपा ने उन्हें बशीरहाट लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वह जीत नहीं सकी थीं।

रत्ना देबनाथ ने पानीहाटी विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने टीएमसी के तीर्थांकर घोष को 28,836 वोटों के भारी अंतर से हराया।

श्रीमती देबनाथ साल, 2024 के कुख्यात आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म-हत्या मामले की पीड़िता की मां हैं। वे मई 2026 में बीजेपी की टिकट पर पानीहाटी से चुनाव लड़ी थी।

कलिता माझी पश्चिम बंगाल की एक भाजपा नेत्री और नवनिर्वाचित विधायक हैं। उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी बर्धमान जिले की औसग्राम (एससी) सीट से जीत हासिल की है।

कलिता घरेलू कामगार का काम करती थी। वह 4 घरों में बर्तन मांजने और झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थीं। महीने में महज ₹2,500-₹4,000 कमाती थीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230