- बीएमएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक शुरू
रांची। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक का रविवार को रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में शुरू हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेशम, महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे और पालक अधिकारी वी. भग्गया ने किया। इस अवसर पर सरला बिरला यूनिवर्सिटी के निदेशक सह राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।

इस बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों और महासंघों से लगभग 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बैठक के दौरान तीन दिनों में श्रमिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसमें विशेष रूप से नए लेबर कोड के परिप्रेक्ष्य में मजदूरों की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करना शामिल है।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. मल्लेशम ने कहा, ‘हम ऐसे समय में एकत्रित हुए हैं जब विश्व का श्रम जगत तीव्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटलीकरण, गिग एवं प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था, उत्पादन प्रणालियों में बदलाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियां श्रमिक वर्ग के सामने नए प्रश्न खड़े कर रही हैं। ऐसे दौर में भारतीय मजदूर संघ की जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।‘
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने संगठन के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के विचारों को याद करते हुए कहा, ‘ठेंगड़ी जी कहा करते थे कि ‘न्याय की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की सहायता करना ही अंत्योदय है’। यह केवल एक विचार नहीं, बल्कि बीएमएस की कार्य दिशा है। समाज के अंतिम श्रमिक तक न्याय, सुरक्षा और सम्मान पहुंचाना ही हमारा परम ध्येय है।’

बैठक के शुभारंभ पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन कुमार प्रसाद सहित अन्य पदधारियों व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया।
इस अवसर पर सुनील कुमार, अंगद उपाध्याय, सुबोध कुमार यादव, रमाशंकर प्रसाद, शिवकुमार सिंह, अवधेश राय, धर्मजीत चौधरी, उमेश सिंह, मुरारी तांती, प्रभात रंजन, नीरज तिवारी, सुनील कुमार पाण्डेय, रविंद्र कुमार मिश्रा, संतोष कुमार साहू, दिलीप कुमार, अखिलेश मिश्रा, विक्रम सिंह और ब्रजकिशोर राम सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

