Bihar: लालू प्रसाद के लाल तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, भेजे गए बेउर जेल, जानें ये बड़ी वजह

बिहार देश
Spread the love

पटना। बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लाल और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

देर रात उन्हें सिविल कोर्ट स्थित सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई के बाद से राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

शनिवार शाम पटना पुलिस ने तेज प्रताप यादव को सिटी सेंटर मॉल के पास से हिरासत में लिया। सुरक्षा कारणों से पुलिस उन्हें दीघा, दानापुर और नौबतपुर सहित कई थानों में ले गई।

पुलिस का मकसद समर्थकों की भीड़ और संभावित विरोध-प्रदर्शन को रोकना था। देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें सीधे बेउर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी के बाद राबड़ी आवास पर भी हलचल तेज हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव देर रात तक वकीलों के संपर्क में रहे।

जानकारी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए ‘बिहार बंद’ से जुड़ी है।

तेज प्रताप यादव ने इस बंद का समर्थन किया था। शनिवार सुबह तेज प्रताप गांधी मैदान के गेट नंबर-10 पर एक प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।

दिनभर चले प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। उग्र भीड़ और पुलिस के बीच झड़प और पथराव हुआ। इसमें गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा और टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसी मामले में पुलिस ने तेज प्रताप यादव पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और समर्थकों को उकसाने का आरोप लगाया है। उनके अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

बता दें कि, तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी से बिहार का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। एक तरफ जहां पुलिस इसे कानून- व्यवस्था से जुड़ी प्रक्रिया बता रही है।

वहीं दूसरी तरफ समर्थक और विपक्षी दल इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे रहे हैं। फिलहाल तेज प्रताप यादव बेउर जेल में हैं और सभी की नजरें सोमवार को कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230