रांची। नमामि स्वर्णरेखा जोहार स्वर्णरेखा के तत्वावधान में 23 अगस्त को प्रातः 8: बजे स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल रानीचुआं से रांची पहाड़ी मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाना है। गंगायात्री पीपूष पाठक के नेतृत्व में यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर 26 जुलाई को उद्गम स्थल पर विधिवत ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं भगवान शिव के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। संपूर्ण पूजन एवं ध्वजारोहण की धार्मिक विधि पंडित निशांत द्वारा संपन्न कराई गई। ध्वजारोहण के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’, ’बोल बम’ एवं ‘जय स्वर्ण रेखाधाम’ के जयघोष के साथ यात्रा की सफलता एवं समाज के कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहेर पंचायत की पूर्व सरपंच मधुबाला देवी, अंकित राज, रितिक राज, विवेक कुमार, कमलेश केसरी, वंशरोपन, अभिजीत मिश्रा, कमल मिश्र, हर्ष तिर्की, आयुष पाठक एवं विजय पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

