पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में उमड़े भक्‍त

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर श्री राधा रानी का विशेष एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। उन्हें दिव्य एवं आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर मनोहारी स्वरूप प्रदान किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

दोपहर में मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ महाप्रसाद का भोग अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण प्रारंभ हुआ। महाप्रसाद में मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, बोतल बंद आम रस, शीतल जल और आलू चिप्स का वितरण किया गया।

मंदिर परिसर में उपस्थित लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने भगवान श्री श्याम एवं श्री राधा-कृष्ण की महिमा पर आधारित सुमधुर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन-संध्या के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाआरती में भाग लिया।

इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, सुरेश भगत, संजय सर्राफ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *