अग्रसेन भवन में चल रहे तीन दिनी समर कैंप का समापन

झारखंड
Spread the love

रांची। अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन रविवार को हो गया। कैंप का आयोजन अग्रसेन भवन में किया जा रहा था। इसमें साबिर हुसैन, सुबोध कुमार, पाजेब के दीपक सिन्हा के साथ नंददुलाल दत्ता एवं सुनील किस्पोट्टा विशेषज्ञों के तौ पर शामिल हुए।

विशेष आर्टवर्क सिखाने वाले साबिर हुसैन ने कैंप में अंब्रेला पेंटिंग एवं बंदिनी आर्ट की बेसिक जानकारी बच्चों को दी। सुबोध कुमार ने एआई और पर्सनालिटी डेवलपमेंट एवं टाइम मैनेजमेंट से परिचय कराया।

दीपक सिन्हा ने फिल्मी संगीत पर सहज नृत्य का प्रशिक्षण दिया। नंददुलाल दत्ता ने सूर्य नमस्कार एवं जुम्बा कराया। सुनील किस्पोट्टा ने सेल्फ डिफेंस की प्रारंभिक जानकारी दी।

छोटे बच्चों को मनीष कमल ने चित्र बनाने के लिए प्रेरित किया। मीतू विजयवर्गीय के साथ बच्चे नृत्य की ताल पर थिरक उठे। उषा विजयवर्गीय ने छोटे-छोटे क्राफ्ट बनाकर बच्चों को खुश कर दिया।

समापन के अवसर पर बच्चों को अच्छे आचरण और प्रशिक्षण के लिए सर्टिफिकेट देखकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के साथ अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। संयोजक रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में महिला समिति की सभी महिलाएं तीनों दिन लगी रहीं।

यह जानकारी रीना सुरेका, रीता केडिया और मंजू केडिया ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230