कारगिल विजय दिवस पर 17 शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को टाउन हॉल स्थित अवंतिका भवन में भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लेकर कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 17 बिहार रेजिमेंट के मेजर मोहित भट्ट ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने 26 जुलाई को पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में देश के 570 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हीं अमर शहीदों की स्मृति और उनके अदम्य साहस को नमन करने के लिए प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

लोहरदगा के एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने कहा कि देश के जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कारगिल विजय दिवस हमें उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है।

ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. टी. साहू ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी यह आयोजन इसी भव्यता के साथ होता रहेगा।

भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने कहा कि उनका ट्रस्ट कारगिल विजय दिवस को एक पर्व के रूप में मनाता है। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस वर्ष कार्यक्रम में सेना, अर्धसैनिक बल, एयरफोर्स, वन विभाग सहित विभिन्न वर्दीधारी सेवाओं में शहीद हुए जवानों के 17 शहीद परिवारों एवं वीरांगनाओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संरक्षक सहदेव उरांव, सचिव गोकुल उरांव, प्रवीण कुमार, राजकिशोर उरांव, बसंत, रूनीया, शलमी, निराली, बसंती, रीता, सरिता, विमला, अर्पण, सुखमणिया, सविता, उमा, ऐरोन टोपो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आम लोग उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *