मंगेतर को पहाड़ से धक्‍का देने से पहले सिया गोयल ने गूगल से पूछे थे ये सवाल

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में हुए चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल की गूगल सर्च हिस्ट्री को लेकर पुलिस जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

जांच के अनुसार, 20 वर्षीय सिया गोयल ने अपने मंगेतर और बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या करने (लोहागढ़ किले की पहाड़ी से नीचे धकेलने) से पहले और बाद के कानूनी परिणामों से बचने के लिए बकायदा गूगल पर गहन रिसर्च की थी।

क्या है पूरा मामला

पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की 18 जून, 2026 को लोनावला के पास लोहागढ़ किले की पहाड़ी से 400 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पुणे पुलिस की जांच में सामने आया कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उन्हें पहाड़ी से धक्का दिया था।

केस से जुड़े ये खुलासे

पुलिस की डिजिटल जांच (व्हाट्सएप चैट और तस्वीरें) से पता चला है कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने करीब 4 महीने पहले ही एक लॉज में गुपचुप शादी कर ली थी। केतन उनकी इस रिलेशनशिप में बाधा बन रहा था, इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

मर्डर की रिहर्सल की

पुलिस जांच में सामने आया कि सिया और चेतन ने केतन को पहाड़ी से धक्का देने की बकायदा रिहर्सल (अभ्यास) भी की थी।

बात पहले से पता थी

सिया ने वारदात से पहले अपनी एक सहेली को स्नैपचैट पर मैसेज भेजकर उसका आधार कार्ड मांगा था और लिखा था, “शादी के टिकट के लिए आधार कार्ड भेज दो, जो कि वैसे भी नहीं होने वाली है, लेकिन फिर भी भेज दो।”

पुलिस हिरास में दोनों

फिलहाल, सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों पुलिस और न्यायिक हिरासत में हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इस केस के लिए वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है।

इसकी जानकारी जुटाई

सिया ने इंटरनेट पर मध्य प्रदेश के चर्चित ‘राजा रघुवंशी मर्डर केस’ के बारे में पूरी जानकारी जुटाई थी। इस केस में आरोपी सोनम रघुवंशी ने भी अपने पति को पहाड़ी से नीचे धकेला था। सिया ने गूगल पर यह सर्च किया था कि सोनम रघुवंशी से क्या गलतियां हुईं जिसके कारण वह पकड़ी गई, ताकि सिया खुद उन गलतियों को न दोहराए।

वेब सीरीज और पॉडकास्ट

पुलिस के मुताबिक, हत्या की पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए सिया ने गूगल सर्च के अलावा कई क्राइम वेब सीरीज और पॉडकास्ट का भी सहारा लिया था, ताकि वह ‘परफेक्ट मर्डर’ का प्लान बना सके।

ये 4 प्रश्न सर्च किए

  • “क्या पुलिस कस्टडी में महिला अपराधियों के साथ मारपीट की जाती है?”
  • “हत्या के मामलों में पुलिस किस तरह से पूछताछ करती है?” (ताकि वह पुलिस के सवालों का सामना करने के लिए पहले से मानसिक रूप से तैयार हो सके)।
  • “सोनम रघुवंशी को पकड़ने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ में क्या-क्या सवाल पूछे थे?”
  • “सोनम रघुवंशी को हाई कोर्ट से जमानत कैसे मिली थी?

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230