लोहरदगा में आस्था का नया केंद्र बनेगा श्री राम दरबार मंदिर

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। शहर के मिशन चौक स्थित प्रस्तावित श्री राम दरबार मंदिर निर्माण कार्य का बुधवार को वैदिक विधि-विधान और भूमि पूजन के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय बना दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, बजरंगबली और माता रानी के जयघोष के साथ नगर भ्रमण कर धार्मिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया।

श्री राम मंदिर दरबार न्यास के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालु हाथों में भगवा पताकाएं लेकर शामिल हुए। भक्ति गीतों और धार्मिक नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली शोभायात्रा का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया।

इसके उपरांत मंदिर निर्माण स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इनकम टैक्‍स कमिश्‍नर निशा उरांव, रोहित उरांव सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियो द्वारा विधिवत भूमि पूजन के साथ ही पूजा-अर्चना संपन्न किया गया।

इस अवसर पर निशा उरांव ने कहा कि श्री राम दरबार मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

लोहरदगा विधायक पुत्र रोहित उरांव ने कहा कि यह मंदिर नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सनातन परंपराओं से जोड़ने का कार्य करेगा। समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार में भी अपनी भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में भारी संख्या में धार्मिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भूमि पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *