हाईवे पर मिला राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, इनपर जताया शक

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की रहने वाली 24 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की महिला बॉक्सर का शव कानपुर-प्रयागराज हाईवे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका के परिवार ने उसके हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले की रहने वाली मंतसा (24) गत 5 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि वह अपनी भतीजी के विवाह के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने लाल बंगला जा रही हैं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं। शाम को जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तब उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।

परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी और गंगाघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी बीच, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर थाना क्षेत्र के पास से पुलिस को एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। बाद में शिनाख्त होने पर पता चला कि वह शव बॉक्सर मंतसा का ही है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी।

मृतका की मां संजना ने बताया कि मंतसा का मोबाइल फोन और उनके कुछ कपड़े (जैसे दुपट्टा और जैकेट) गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वारदात के पीछे उनकी बेटी के एक दोस्त का हाथ है। मां संजना ने रोते हुए बताया कि मंतसा एक होनहार नेशनल-लेवल की गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर थीं। खेल में आगे बढ़ने का सपना देख रही थीं।

परिवार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंतसा परिवार में सबसे छोटी बेटी थीं, जिनकी अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मंतसा के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले उनकी किससे बातचीत हुई थी। इस वारदात के पीछे असल वजह क्या थी। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *