कनाडा। सात समंदर पार भी लोगों के सिर चढ़कर भारतीय व्यंजन समोसा का स्वाद बोल रहा है। लोगों को दीवाना बना रहा है। कनाडा के कपल को भारतीय ग्रॉसरी स्टोर में मुफ्त समोसा मिला। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
‘लाइव विद हू’ (Live With Hu) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए एक वीडियो में महिला ने अपनी अनोखी और मजेदार स्टोरी को शेयर किया। कार में बैठी ‘हू’ ने बताया, “हम अभी एक इंडियन ग्रॉसरी शॉप पर गए थे। वहां के कैशियर ने हमें दो तरोताजा समोसे फ्री में दिए। मुझे लगता है ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जेफ क्यूट हैं और उन्होंने इसे तुरंत खा लिया।”
हू ने अपने पति जेफ की समोसे के साथ पोज देती हुई तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने आगे कहा, “समोसे के स्वाद ने जेफ का दिमाग उड़ा दिया (इट ब्लो हिज माइंड)। इसलिए हम तुरंत और समोसे खरीदने वापस दुकान में गए। अब मेरे पास यहां एक बेहद खुशमिजाज पति है।”
समोसे की लज्जत का असर ऐसा हुआ कि कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे जेफ बेहद खुश नजर आए। वे मशहूर पंजाबी गाने ‘मुंडियां तो बच के रही’ पर जमकर थिरकते दिखे। वीडियो क्लिप पर एक मजेदार टेक्स्ट भी लिखा था— “जिम्मेदारी से ड्राइव करें, केवल कार पार्क होने पर ही डांस करें।”
वायरल हुई खुशी
यह क्यूट और मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस कनाडाई कपल के उत्साह और देसी स्नैक के प्रति उनके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा: “यह दुकानदार की बेहतरीन बिजनेस चाल (बिजनेस मूव) थी, पहले स्वाद चखाया फिर ग्राहक बना लिया।”
दूसरे यूजर ने कमेंट किया: “दुकानदार को पता है कि अपने ग्राहकों को लजीज खाने से कैसे आकर्षित किया जाता है।”
एक अन्य ने लिखा: “बिल्कुल जायज है! एक अच्छा समोसा किसी के साथ भी ऐसा ही जादू करता है।”
वहीं एक फूडी यूजर ने सलाह दी: “अब इन्हें गोलगप्पे (पानी पुरी) भी ट्राई कराओ।”
ये है वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

