- Horoscope : 9 नवंबर, 2026 का राशिफल
मेष
जनता के प्रिय बनेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी।
वृष
निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बहुत मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल से रात्रि पर्यन्त अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी।
मिथुन
इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। रूका धन मिल सकता है। बुद्धि विवके से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे।
कर्क
अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षडय़ंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे।
सिंह
परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढने लगेगी। अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्मविश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।
कन्या
भाग्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। विवाद से दूर रहें।
तुला
विद्यार्थी की शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर रूचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक
आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सैर सपाटे व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।
धनु
विद्या बुद्धि ज्ञान की वृद्धि होगी। कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।
मकर
पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। तंत्र-मंत्र साधना में रूचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे।
कुंभ
आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
मीन
संपत्ति में वृद्धि होगी। ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा। पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

