असम। असम के गुवाहाटी स्थित धीरेनपारा के रघुनाथ पथ पर दिवाली (8 नवंबर) की रात एक महिला पर बेरहमी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस भयानक मारपीट में रेशमी दत्ता नामक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिजीत दास उर्फ कालू मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मुख्य बातें
- गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती: रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने रेशमी दत्ता पर इतनी बेहरमी से हमला किया कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
- फरार हुआ आरोपी: आरोपी बिस्जित दास (जो टेम्पो चालक के रूप में काम करता है और इलाके में किराए पर रहता था) घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है, हालांकि हमले के पीछे का असली मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
- स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत: स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आरोपी पहले भी इलाके में परेशानियां खड़ी करता रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

