वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण केशरी का निधन, कल होगा अंतिम संस्‍कार

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण केशरी (58 वर्ष, पिता स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद केशरी) का निधन रविवार को हो गया। वे पिठोरिया के रहने वाले थे। बीते लगभग एक वर्ष से किडनी के गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इनका इलाज रांची के ही एक निजी अस्पताल मे किया जा रहा था।

परिजनों के अनुसार रविवार को भी उन्हें डायलिसिस के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां इन्होने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह 10 बजे पिठोरिया मुक्ति धाम मे किया जाएगा। प्रवीण केशरी लगभग 30 वर्षो से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। इस दौरान झारखंड के विभिन्न प्रतिष्ठित दैनिक अखबारों में उन्होंने अपना योगदान दिया।

झारखंड रत्न स्वर्गीय डॉ बी.पी केशरी के प्रवीण केशरी भतीजा थे। उनके निधन से पत्रकारिता क्षेत्र और समाज में शोक की लहर है। अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर कांके-पिठोरिया के पत्रकार संघ के सभी सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांके विधायक सुरेश बैठा, पूर्व विधायक समरीलाल, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अंजय बैठा, जिप सदस्य हिना परवीन, आजसू नेता हकीम अंसारी, कांग्रेस नेता ऐनुल हक़ अंसारी, पिठोरिया दुर्गा पूजा समिति के अनिल केशरी, पंचस श्रवण गोप, मुखिया मुन्नी देवी, मजीद अंसारी, जमील अख्तर सहित उनके जानने वालों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230