

- स्पीड पोस्ट से राखी भेजने पर 10 % की विशेष छूट
गुजरात। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व है। यदि आपके भाई विदेश में रहते हैं, तो अब दूरी आपके स्नेह में बाधा नहीं बनेगी। भारतीय डाक विभाग अपनी इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस के माध्यम से 135 देशों में बेहद किफायती दरों पर राखी एवं उपहार सुरक्षित व ट्रैकिंग सुविधा के साथ भेजने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
उत्तर गुजरात क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई एक विशेष सेवा है। यह सेवा व्यवसायिक ग्राहकों के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है।

श्री यादव ने बताया कि इसके माध्यम से ग्राहक अधिकतम 5 किलोग्राम तक का पार्सल भेज सकते हैं, जो संबंधित गंतव्य देश द्वारा निर्धारित अधिकतम वजन सीमा के अधीन होगा। इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस की सबसे बड़ी विशेषता एंड-टू-एंड ऑनलाइन ट्रैकिंग है। कम लागत, विश्वसनीय सेवा, व्यापक पहुँच और ट्रैकिंग सुविधा के कारण यह विदेशों में राखी भेजने का सबसे भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि भारतीय डाक की इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस उन लाखों भारतीय परिवारों के लिए भावनात्मक सेतु का कार्य कर रही है, जिनके अपने विदेशों में रहते हैं। इस सुविधा के अंतर्गत थाईलैंड, भूटान, चीन, म्यांमार, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में शुरूआती 50 ग्राम तक सिर्फ ₹185 में भेजा जा सकता है।

मलेशिया, हांगकांग, कज़ाख़स्तान एवं वियतनाम के लिए शुरुआती 50 ग्राम का शुल्क ₹190 है। ग्रेट ब्रिटेन के लिए ₹200, जर्मनी और साउथ अफ्रीका के लिए ₹245, नीदरलैंड के लिए ₹320, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम के लिए ₹325, फ्रांस के लिए ₹335, इटली के लिए ₹350, कनाडा के लिए ₹360, ऑस्ट्रेलिया के लिए ₹395, अमेरिका के लिए ₹400 की दर निर्धारित की गई है।
इसके अतिरिक्त ब्राज़ील, मैक्सिको, अर्जेंटीना सहित अनेक देशों के लिए भी आकर्षक दरें उपलब्ध हैं। उपर्युक्त दरों पर जीएसटी (18%) अतिरिक्त देय होगा।
पोस्टमास्टर जनरल ने यह भी बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) ‘राखी मेल’ पर डाक शुल्क में 10% की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। छूट का लाभ लेने के लिए लिफाफे पर “राखी मेल” अंकित होना आवश्यक है।
यह छूट केवल डाक शुल्क पर लागू होगी। एक ग्राहक द्वारा एक बार में अधिकतम 5 राखी मेल बुक किए जा सकेंगे। यह सुविधा केवल रिटेल काउंटर बुकिंग के लिए उपलब्ध होगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



