बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। पत्नी ने इस खौफनाक वारदात की पूरी पटकथा लिखी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी उर्मिला और उसके प्रेमी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 18 अक्टूबर का है। मृतक प्रमोद का शव उनके ही खेत में बने ट्यूबवेल के पास लहूलुहान हालत में मिला था।
पुलिस जांच में जो बातें सामने आई हैं, वे किसी फिल्मी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं हैं। पत्नी उर्मिला का प्रेमी सिकंदर उसके पति प्रमोद की ही दुकान किराए पर लेकर मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। पत्नी ने उसको 18 अक्टूबर को अपने घर बुलाया। शराब में मिलाने के लिए दो नींद की गोलियां दीं।
उर्मिला ने सिकंदर को पक्के रास्तों से बचने और केवल खेतों के रास्ते से जाने को कहा, ताकि रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी कोई तस्वीर न आ सके।
सिकंदर ने गांव के प्राथमिक स्कूल के पास प्रमोद को शराब की क्वार्टर बोतल दी। उसे ट्यूबवेल पर जाने को कहा। वहां पहुंचकर उसने शराब में नींद की गोलियां मिला दीं। जैसे ही प्रमोद पर नशा हावी हुआ, सिकंदर ने उस पर हमला कर दिया।
प्रमोद के विरोध करने पर सिकंदर ने शराब की बोतल से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। बोतल टूटने के बाद भी उसने कांच के टुकड़ों से हमला जारी रखा। हत्या करने के बाद सिकंदर ने प्रमोद के शव को घसीटकर ट्यूबवेल से 20-25 कदम दूर गन्ने के खेत में छिपा दिया। मौत की पुष्टि करने के बाद वह बेफिक्र होकर गांव में रामलीला देखने चला गया।
वारदात के दौरान उर्मिला लगातार सिकंदर से व्हाट्सएप के जरिए हर बात की अपडेट ले रही थी। काम पूरा होने के बाद उर्मिला ने सिकंदर को नंबर ब्लॉक करने और जरूरत पड़ने पर खुद संपर्क करने की बात कही।
18 अक्टूबर की रात प्रमोद ‘रामलीला देखने’ की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव मिलने पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उर्मिला और सिकंदर के रिश्तों के बारे में पता चला।
पूछताछ में सामने आया कि उर्मिला के बेटे को जब दोनों के रिश्ते की भनक लगी तब सिकंदर ने घर आना बंद कर दिया था, लेकिन वे फोन पर लगातार संपर्क में थे।
हौसले इतने बुलंद थे कि सिकंदर ने चैट डिलीट होने से पहले उर्मिला के साथ हुई व्हाट्सएप बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट अपने पास सुरक्षित रख लिए थे। पुलिस ने यही डिजिटल सबूत (व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट और कॉल डिटेल) जुटाकर इस साजिश का पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया। दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

