सरला बिरला पब्लिक स्कूल के समर कैंप ‘एक्स्ट्रावैगेंजा 2026’ का समापन

झारखंड
Spread the love

  • विद्यार्थियों ने आकर्षक योग प्रस्तुति देकर सभी को किया मंत्रमुग्ध

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय आवासीय समर कैंप ‘एक्स्ट्रावैगेंजा 2026’ का समापन 14 मई को हुआ। इस कैंप ने विद्यार्थियों को सीखने, आत्म-अभिव्यक्ति, अनुशासन और नई प्रतिभाओं को पहचानने का अनूठा अवसर प्रदान किया। समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलात्मक प्रस्तुतियों और अनुभवों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं प्रेरणादायी प्रार्थना के साथ हुआ। समारोह में संस्कृति, स्वास्थ्य और नवाचार का सुंदर संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों ने “योगा ओडिसी” के अंतर्गत आकर्षक योग प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं “पंचतत्व” नामक समकालीन नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रकृति के पांच तत्वों के सामंजस्य को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। “मंत्रा टू मशीन” शीर्षक प्रस्तुति में परंपरा से आधुनिक तकनीक तक की यात्रा को ऊर्जा और सृजनात्मकता के साथ मंच पर प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में आवासीय शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई मंडला आर्ट एवं पॉटरी कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों की कलात्मक सोच और सृजनात्मकता ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।

समारोह का सबसे भावुक क्षण “कैंपर्स रिफ्लेक्शंस” रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने शिविर से जुड़े अपने अनुभव, सीख और यादगार पलों को साझा किया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस समर कैंप ने उनमें आत्मविश्वास, टीम भावना, सृजनात्मकता और आत्मनिर्भरता का विकास किया।

कार्यक्रम का समापन “आरोहण” नामक औपचारिक समापन प्रस्तुति एवं शानदार ड्रोन शो के साथ हुआ, जिसने पूरे समारोह को भव्यता और रोमांच से भर दिया।

प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि “एक्स्ट्रावैगेंजा 2026” का उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास को कक्षा-कक्ष की सीमाओं से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *