विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संध्या गांव (पश्चिम टोला) में बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवा के कारण तीन परिवारों के भंडार घर की पक्की दीवार एवं ऊपर लगा करकट पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर पड़ा।
जानकारी के अनुसार संध्या गांव निवासी सत्येंद्र यादव (पिता स्व. द्वारिका यादव), अजय यादव (पिता रामनाथ यादव) और बचनदेव यादव (पिता राजेंद्र यादव) के भंडार घर को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि प्रत्येक परिवार को लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक की क्षति हुई है।
घटना के दौरान भंडार घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि आसपास मौजूद कई मवेशी बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के अनुसार तीनों परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। स्वयं अपने क्षतिग्रस्त भंडार घर का पुनर्निर्माण कराने में असमर्थ हैं। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

