अब चुनाव आयोग ने इन राज्‍यों में SIR की घोषणा की

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। चुनाव आयोग ने देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में Special Intensive Revision (SIR) यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की है। आयोग ने कहा है कि जिन राज्यों/UTs में हाल के वर्षों में व्यापक पुनरीक्षण नहीं हुआ है, वहां अब मतदाता सूचियों को पूरी तरह अपडेट किया जाएगा।

आयोग के अनुसार SIR का उद्देश्य मतदाता सूचियों को “त्रुटिरहित और अद्यतन” बनाना है, ताकि फर्जी, मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें। नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जा सके। आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया आगामी चुनावों से पहले चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।

आयोग ने राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा है और कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त दलों के बूथ एजेंट और प्रतिनिधि पुनरीक्षण प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि हाल के चुनावों में कई राज्यों में मतदाता सूची में गड़बड़ी और डुप्लीकेट एंट्री को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। अब ECI डिजिटल सत्यापन और फिजिकल वेरिफिकेशन दोनों तरीकों का इस्तेमाल करेगा।

इस अभियान के तहत Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur, Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu, Uttarakhand, Andhra Pradesh, Arunachal Pradesh, Haryana, Chandigarh, Telangana, Punjab, Karnataka, Meghalaya, Maharashtra, Jharkhand, Delhi, Nagaland और Tripura में एसआईआर कराया जाएगा।

SIR के दौरान क्या होगा?

घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
Booth Level Officers (BLOs) मतदाताओं के दस्तावेज जांचेंगे।
नए मतदाता नाम जुड़वा सकेंगे।
मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाए जाएंगे।
आधार, पहचान पत्र और पते से संबंधित जानकारी अपडेट की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *