UCIL में डीटी के लिए सलील कुमार नाग की सिफारिश

झारखंड
Spread the love

नई दिल्ली। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए सलील कुमार नाग के नाम की सिफारिश की है। इंटरव्‍यू के बाद पीईएसबी ने 22 जून को इनके नाम की अनुशंसा की।

इस महत्वपूर्ण के लिए 10 वरिष्ठ अधिकारियों का साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया में यूसीआईएल, हिन्‍दुस्‍तान कॉपर लिमिटेड, एमओआईएल लिमिटेड और एनएलसी इंडिया लिमिटेड सहित विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अनुभवी अधिकारियों ने भाग लिया।

साक्षात्कार में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में यूसीआईएल के महाप्रबंधक मनोज कुमार, चंचल मन्ना, सुमन सरकार और राजेश कुमार मिश्रा के अलावा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के महाप्रबंधक रविंद्र घाट्टूवार एवं सलील कुमार नाग शामिल थे। इसके अतिरिक्त एमओआईएल लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक राजेश भट्टाचार्य ने भी हिस्सा लिया।

साक्षात्कार के बाद पीईएसबी ने सलील कुमार नाग को यूसीआईएल के निदेशक (तकनीकी) पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार मानते हुए उनके नाम की अनुशंसा की। श्री नाग वर्तमान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में महाप्रबंधक (माइनिंग) के पद पर कार्यरत हैं।

अब पीईएसबी की सिफारिश को आगे की सरकारी स्वीकृतियों और नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। नियुक्ति की अंतिम अधिसूचना जारी होने के बाद सलील कुमार नाग औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *