रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान विभाग ने भारतीय ज्ञान प्रणाली, ललित कला विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं उन्नत भारत अभियान के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने किया। उन्होंने बताया कि योग हमारे मानव जीवन की अद्भुत धरोहर है। योग ना सिर्फ शारीरिक व्यायाम है, ब्लकि यह मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने का काम करता है| जब हम भगवान से जुड़ पाते हैं वास्तव में वही योग है क्योंकि इससे हमें कार्य करने की शक्ति मिलती है। हम हमेशा ऊर्जावान महसूस करते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. एस.बी. डांडिन, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों की कार्यक्रम में उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत योगिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अर्चना मौर्या ने किया।
इसके पश्चात कॉमन योग प्रोटोकॉल पर आधारित योग सत्र का संचालन योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विश्वजीत वर्मा ने किया। सत्र का प्रारंभ ॐ एवं मंत्रोच्चारण से हुआ, जिसके बाद संधि संचालन द्वारा शरीर को योगाभ्यास के लिए तैयार किया गया।
प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन, प्राणायाम, विश्राम एवं ध्यान का अभ्यास किया गया| योग सत्र के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन, मानसिक संतुलन तथा स्वस्थ वृद्धावस्था में योग की भूमिका पर विशेष बल दिया गया।
योग सत्र के उपरांत ‘सामान्य रोगों में मर्म चिकित्सा की उपयोगिता’ विषय पर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान की सहायक प्राध्यापक श्रीमती अंजना कुमारी सिंह द्वारा विशेष व्याख्यान एवं प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मर्म बिंदुओं के चिकित्सीय महत्व और सामान्य रोगों के प्रबंधन में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विश्व संगीत दिवस के अवसर पर संगीत विभाग द्वारा संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा का मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संगीत विभाग के सहायक प्राध्यापक स्पर्श उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश सिंह, डॉ. राजीव रंजन, अभिषेक एवं श्रीमती आकांक्षा चरण सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने सहभागिता की। सामूहिक भजन एवं संकीर्तन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रो. नीलिमा पाठक, डीन, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विज्ञान विभाग, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, स्पोर्ट्स एंड कल्चर और केन्द्र प्रभारी, भारतीय ज्ञान प्रणाली ने धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग तथा सकारात्मक दैनिक जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। यह आयोजन स्वास्थ्य, संस्कृति, अध्यात्म एवं संगीत के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ। योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

