

रांची। राउंड टेबल इंडिया की रांची चैप्टर रांची समैरिटन 244 ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल (हजाम) में 4 क्लास रूम और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया। ये पहले तल्ल में बनाया गया। इसका उद्घाटन 30 जून में किया गया।
गत वर्ष भी राउंड टेबल 244 ने ग्राउंड फ़्लोर में क्लासरूम और टॉयलेट ब्लॉक बनाया था। अगले साल और 4 क्लासरूम बनना है। इसके बाद ये 12 क्लासरूम का प्रोजेक्ट पूरा होगा। अभी इस स्कूल से लगभग 400 बच्चों को लाभ मिल रहा है, जो अगल-बगल के गांव से आ रहे हैं।

राउंड टेबल का मुख्य उद्देश्य फ्रीडम थ्रू एजुकेशन है। इसके तहत वह पूरे भारत में स्कूल का निर्माण करती है। अभी तक राउंड टेबल इंडिया ने वर्ष 1997 से लगभग 3,400 स्कूल 8,000 क्लासरूम में बनाया है। इसपर 380 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इससे लगभग 9 करोड़ बच्चों को फायदा हुआ है।
आज के कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य पेश किया गया। इसके बाद राउंड टेबल 244 के चेयरमैन ने मीटिंग की। फिर नवनिर्मित क्लासरूम का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन मंडल 16 के चेयरमैन शुभम साबू, डिप्टी चेयरमैन निखिल जैन, राष्ट्रीय ऑनरेरी टेब्लर सिद्धार्थ चौधरी, अरविंद राजगढ़िया, मंडल 16 के प्रोजेक्ट कन्वेनर राहुल अग्रवाल ने किया। स्कूल के बच्चों को फूड पैकेट और चॉकलेट दिये गये।
मौके पर जेसीआई रांची, जेसीआई यूथ, मारवाड़ी युवा मंच, झारखंड चैंबर, साई सेवा ट्रस्ट के सदस्य भी आए थे। राउंड टेबल 244 के सदस्य, लेडीज सर्कल के सदस्य, दानकर्ता आदि भी मौजूद थे।



