

रांची। बड़ी खबर रांची प्रोटेस्ट से आई है। राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर लेटे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत अचानक अभी बहुत बिगड़ गई है।
कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। मेडिकल टीम ने उनकी स्वास्थ्य जांच के उपरांत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को तत्काल बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।

हालांकि, आंदोलनरत देवेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल जाने से स्पष्ट इनकार कर दिया और आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
प्रभारी चिकित्सक डा. उमेश कुमार ने बताया कि शुगर का स्तर लगातार गिर रहा है। ऐसी स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती करना आवश्यक है।

चिकित्सकीय देखरेख एवं उपचार उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इससे पहले आंदोलनकारी छात्र बी पांडे समेत अन्य छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
नारेबाजी के दौरान आंदोलनकारी छात्र बी पांडे की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इसके साथ ही दो आंदोलनकारी छात्रों की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अनशन पर बैठे छात्रों में शामिल पलामू निवासी राहुल की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी उनसे मिलने सदर अस्पताल जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



