हाजिरी बनाकर घर चले जाते हैं शिक्षक, उपायुक्त के पास पहुंची शिकायत

झारखंड
Spread the love

  • जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

व‍िश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

जनसुनवाई में चिनिया प्रखंड के बरवाडीह के ग्रामीणों समेत बरवाडीह पंचायत समिति सदस्य एवं संबंधित वार्ड सदस्य ने सामूहिक हस्ताक्षरित आवेदन समर्पित करते हुए राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिगसीगा कला के सहायक शिक्षकों की कार्यशैली की जांच कराते हुए स्थानांतरित करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिगसीगा कला में सभी सहायक शिक्षक स्थानीय स्तर के हैं, जो विद्यालय में उपस्थिति बनाकर कुछ समय बाद ही अपने-अपने घर चले जाते हैं। पुन: विद्यालय में उपस्थिति दर्ज की जाती है, जिसके चलते बच्चों के पठन-पाठन का कार्य बाधित होता है। विरोध करने पर उपरोक्त शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुचित व्यवहार भी किया जाता है।

मेराल प्रखंड के पढुवा निवासी सुरेश साह द्वारा भूमि सीमांकन के संबंध में आवेदन समर्पित किया गया। बरडीहा प्रखंड के सेमरी निवासी हाफिज अंसारी ने मैरून बीबी की ओर से आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि मैरून बीबी भू-दान (लाल परचा) भूमि की वैध धारक है। उन्होंने शिकायत की है कि अंचल अधिकारी बरडीहा एवं संबंधित पंचायत की मुखिया द्वारा उनके भू-दान से मिले भूमि एवं उस भूमि से सटे आदिवासी रैयत भूमि पर जबरन रास्ता का निर्माण कराया जा रहा है।

कांडी प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय कांडी के टीजीटी शिक्षक विकास कुमार कश्यप एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरवाडीह कांडी के सहायक शिक्षक विजय कुमार तिवारी ने अपना एवं पारिवारिक स्वास्थ्य का कारण बताते हुए अपने निवास के स्थानीय निकटतम विद्यालयों में प्रतिनियोजन करने का अनुरोध किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *