Ranchi Protest: हाई-लेवल मीटिंग खत्म, छात्रों ने सरकार को दिया इस तारीख तक का अल्टीमेटम

झारखंड
Spread the love

रांची। अभी-अभी बड़ी खबर आई है, जेपीएससी -जेएसएससी में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलनरत छात्रों की ओर से सरकार के साथ वार्ता के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। छात्रों और सरकार के बीच बातचीत खत्म हो गई है।

झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि यह हमारी पहली बैठक थी। यह बहुत सकारात्मक रही। सभी के साथ बैठकर परिवार जैसा महसूस हुआ।

यह वाकई एक सकारात्मक बैठक थी। हमें भरोसा है कि सरकार, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री हमारी जायज मांगों को मानेंगे। दोनों पक्षों में सकारात्मक बातचीत हुई है।

विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बन गई है। कुल मिलाकर यह वार्ता सफल रही। छात्रों ने सरकार के सामने जो मांगें रखी थीं, उनमें से कुछ बिन्दुओं पर सहमति बन गई है।

इसी के साथ छात्र डेलिगेशन ने सरकार को 10 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर 10 अगस्त तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होती है, तो विधानसभा घेराव करेंगे।

उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की।

हमने छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शाम 7.46 बजे चारों मंत्री मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में पहुंच गए। गेस्ट हाउस में सिर्फ छात्रों का प्रतिनिधिमंडल और चारों मंत्री मौजूद रहे।

सरकार की तरफ से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव और सुदीव्य कुमार शामिल रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *