Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope  : 8 अगस्‍त, 2026 का राशिफल

मेष

व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वृष

आर्थिक मामलों में तकदीर साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी। संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है।

मिथुन

उम्मीदों के पूरा नहीं होने से हताश हो सकते हैं। हो सकता है, जब आपको जरूरत होगी तब परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिले। इससे निराश हो सकते हैं। कठिन समय में कोई व्यक्ति आपकी मदद करेगा।

कर्क

युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में युवा को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें, चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं।

सिंह

कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य भी साथ देगा। खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे।

कन्या

परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनें।

तुला

व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेने पर हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें तलाशना है। नए नए नजरिये से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

वृश्चिक

निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खुलकर खरीददारी से मासिक बजट बिगड़ सकता है।

धनु

जिंदगी जो भी घटनाएं घट रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं। नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दु:खी होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरते की जरूरत है।

मकर

असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे। आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं। अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।

कुंभ

वर्तमान में रहें। हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। कोई जीवन में उम्मीद की किरण लेकर सामने आएगा।

मीन

व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *