पश्चिम बंगाल में इन 15 बूथों पर कल होगी री पालिंग

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। निर्वाचन आयोग ने ने पश्चिम बंगाल में चुनावी गड़बड़ियों के बाद बड़ा फैसला लेते हुए री-पोलिंग (दोबारा मतदान) का आदेश दिया है। री पोलिंग 15 बूथों पर की जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक मगरा हाट पश्चिम के 11 और डायमंड हर्बर के 4 बूथों पर री पोलिंग होगी। मतदान 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

चुनाव आयोग को इन बूथों से कई गंभीर शिकायतें मिली थीं। यहां से EVM में छेड़छाड़, बूथ कैप्चरिंग और हिंसा एवं मतदाताओं को डराने-धमकाने की शिकायत मिली थी।

इन शिकायतों की जांच के बाद आयोग ने माना कि इन बूथों पर मतदान निष्पक्ष नहीं हुआ, इसलिए दोबारा वोटिंग कराना जरूरी है।

यहां के बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, केंद्रीय बलों की तैनाती, हर बूथ पर कड़ी निगरानी, वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी।

चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि फ्री और फेयर चुनाव उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230