Ranchi: टाटीसिलवे में तेज रफ्तार का कहर: डोल मेले में घुसी अनियंत्रित कार, मौत के बाद मच गया कोहराम

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

शनिवार को टाटीसिलवे से अनगड़ा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे लगे डोल मेला में अचानक एक अनियंत्रित कार घुस गई।

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में शामिल कार जमशेदपुर नंबर की बताई जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसके बाद कार सीधे मेले में मौजूद लोगों की भीड़ की तरफ घुस गई, जिससे कई लोग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है‌।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK