Ranchi: रिम्स में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़, अंडा खाकर कई मरीज बीमार

झारखंड
Spread the love

रांची। हैरान कर देने वाली खबर झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रांची स्थित रिम्स से सामने आई है। अस्पताल में भर्ती करीब पांच से छह मरीजों की तबीयत अंडा खाने के बाद अचानक बिगड़ गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

अब मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मरीजों को पौष्टिक आहार के तहत अंडा परोसा गया था।

अंडा खाने के कुछ ही समय बाद कई मरीजों को उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। मरीजों में फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें तत्काल चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी देखी गई। परिजनों का आरोप है कि मरीजों की तबीयत बिगड़ने के बावजूद समय पर पर्याप्त चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई।

उनका कहना है कि काफी देर तक न तो डॉक्टर मौके पर पहुंचे और न ही पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। मामले को लेकर अस्पताल की भोजन व्यवस्था और कैंटीन संचालन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मरीजों और उनके परिजनों ने भोजन की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि एक ही वार्ड में कई मरीजों के एक साथ बीमार पड़ने के बाद मरीजों ने सामूहिक रूप से रिम्स प्रबंधन को शिकायत पत्र सौंपा।

विरोध स्वरूप मरीजों ने रात का भोजन लेने से भी इनकार कर दिया और खाना वापस कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर अस्पतालों में मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों का कहना है कि जहां मरीज इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं, वहीं यदि भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बरती जाए, तो यह मरीजों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

रिम्स प्रबंधन ने मामले की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *