चंदाघासी स्कूल में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। नामकुम स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदाघासी में 8 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके बुनियादी अधिकारों एवं मानवाधिकारों के प्रति समाज में जागरुकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से आदिवासियों के रहन-सहन, उनकी समृद्ध संस्कृति और कला का जीवंत अभिनय किया। बच्चों द्वारा पारंपरिक नागपुरी गीतों पर प्रस्तुत किए गए आकर्षक एकल और सामूहिक नृत्य ने उपस्थित ग्रामीणों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय ज्ञानी ने विश्व आदिवासी दिवस के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर साल 9 अगस्त को मनाया जाने वाला यह विशेष दिन दुनिया भर के आदिवासियों के वजूद, उनकी संस्कृति और उनके अधिकारों के सम्मान का प्रतीक है। आदिवासी समाज की अनूठी जीवन शैली, उनकी गौरवशाली परंपराओं और विलुप्त होती भाषाओं को सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सहायक शिक्षक संतोष कुमार, कमला सिंह, रीलान कुजूर और सूरज महतो का सराहनीय योगदान रहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *