राष्ट्रीय स्कूली खेल के ल‍िए राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता 12 अगस्त से रांची में

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद 70वें राष्ट्रीय स्कूली खेल 2026-27 के लिए राज्य टीम के गठन के लिए ‘राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27’ के तहत खुली चयन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता रांची के विभिन्न खेल परिसरों 12 से 22 अगस्त 2026 के बीच होगी।

परिषद के प्रशासकीय पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला अधीक्षक शिक्षा को निर्देश जारी कर इसकी जानकारी दी है। सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सूचित करने को कहा है, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकें।

प्रमुख खेल और आयोजन की तिथियां

12 अगस्त : कुश्ती (बालक – यू-14/17/19), योगासन, वुशू, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, बास्केटबॉल (बालिका), सॉफ्टबॉल और साइकिलिंग।

13 अगस्त : बास्केटबॉल (बालक), क्रिकेट (बालिका – यू-17/19), खो-खो, गतका, कुश्ती (बालिका – यू-14/17/19), नेटबॉल, सेपक टकरा, और बैडमिंटन (बालक)। 

14 अगस्त : बैडमिंटन (बालिका), बॉक्सिंग, क्रिकेट (बालक – यू-17/19), जूडो, वॉलीबॉल, और तीरंदाजी (इंडियन राउंड)।

18 अगस्त : ताइक्वांडो (बालिका), एथलेटिक्स (बालिका), कबड्डी, शूटिंग और तीरंदाजी (रिकर्व/कंपाउंड)। 

19 अगस्त : ताइक्वांडो (बालक), एथलेटिक्स (बालक) और स्केटिंग। 

21 अगस्त : शतरंज, फुटबॉल (बालिका – यू-14/19) और हॉकी (बालक – यू-14/19)। 

22 अगस्त : फुटबॉल (बालक – यू-14/19) और हॉकी (बालिका – यू-14/19)।

नियम व दिशा-निर्देश

प्रतिभागी की आयु 10 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह झारखंड में स्थित किसी भी बोर्ड के विद्यालय में कक्षा 6 से 12 का नियमित छात्र/छात्रा होना अनिवार्य है। 

पंजीयन का समय

खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराना होगा। दोपहर 12 बजे के बाद कोई भी पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

आवश्यक दस्तावेज

विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित एवं सत्यापित एलिजिबिलिटी फॉर्म (2 प्रतियां फोटो सहित)। आधार कार्ड की छायाप्रति। जन्म प्रमाण पत्र (कम से कम 5 वर्ष पूर्व जारी या 10वीं का अंक पत्र)। पिछले शैक्षणिक वर्ष का अंक पत्र (2 प्रतियां)। सत्यापन के समय सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230