रांची। सामाजिक संस्था नवा बिहान ने एदलहातु स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 280 विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए इंटर्नशिप के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। मात्र ढाई वर्ष की बालिका शताक्षी श्रीनि ने मंत्रोच्चारण के साथ विभिन्न योगासन कर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। सामूहिक योगाभ्यास और प्राणायाम के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन के महत्व से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर सनराइज पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा अमृता उरांव ने कहा कि योग से बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इससे वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अमिताभ पन्ना ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। योग और संतुलित खान-पान ही ऐसे प्रभावी माध्यम हैं, जिनके द्वारा अधिकांश बीमारियों से बचाव संभव है।
नवा बिहान के संस्थापक आर. अजय ने कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है। योग इस दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। योग प्रशिक्षिका अलका वर्मा, संत जेवियर कॉलेज की अनुष्का साहा, रितिका राज सिन्हा और अंकित ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम में तन्मय, वाणिशा, संदर्भ, शाक्षी, रोशनी, कृति, श्रेष्ठा, अमन, प्रवीण, स्वस्तिका, अनुष्का, रितिका, नंदिनी, स्वीटी, कृतिका, रौशन, शुभम, अंकित, किरण, सुहाना, आकांक्षा प्रिया, दीपक उरांव, किशुन उरांव, शिल्पा कुजूर और निरंजन उरांव आदि का योगदान रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

