रांची। दुखद खबर आई है, राजधानी रांची के सबसे मशहूर रेस्टोरेंट कावेरी रेस्टोरेंट के मालिक आशीष भाटिया के बेटे अभिमन्यु भाटिया उर्फ लव भाटिया की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।
शुरूआती जानकारी के अनुसार, लव भाटिया के आत्महत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लव भाटिया को तबीयत बिगड़ने के बाद लालपुर स्थित आर्केड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने रिम्स भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
लव भाटिया शहर के बड़े होटल कारोबारी आशीष भाटिया के बेटे थे। इस परिवार का रांची में पंजाब स्वीट्स, होटल कैपिटल हील, चर्च कांप्लेक्स में कावेरी रेस्टोरेंट है।
इसके अलावा सर्कुलर रोड़, अशोक नगर और कांके रोड में भी कावेरी रेस्टोरेंट है। लव भाटिया सर्कुलर रोड स्थित कावेरी रेस्टोरेंट की देखरेख करते थे। लव भाटिया पर 2016 में जानलेवा हमला भी किया गया था।
लव भाटिया का नाम करीब 17 वर्ष पहले भी सुर्खियों में आया था। वर्ष 2009 में उनका अपहरण कर लिया गया था, जिसने पूरे रांची शहर को झकझोर दिया था।
बताया जाता है कि वे मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर देर रात घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने रास्ते से उनका अपहरण कर लिया था।
इस मामले में उनके पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस समय तत्कालीन एसएसपी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हजारीबाग में एक बड़े ऑपरेशन के बाद लव भाटिया को सकुशल बरामद किया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

