- शिक्षक सुधीर कुमार वर्मा के सम्मान समारोह में बोले डीएसई
बोकारो (झारखंड)। बोकारो के जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ अतुल कुमार चौबे ने कहा है कि जिले के किसी भी शिक्षक को अपने सेवानिवृत्ति लाभों को पाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाने की नौबत नहीं आए, ऐसा हमारा प्रयास रहता है। यह सरकार का घोषित आदेश भी है और हमारी प्राथमिकता भी।
श्री चौबे चास प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय आसनसोल के शिक्षक सुधीर कुमार वर्मा के सेवानिवृत्ति सम्मान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इसके साथ ही डीएसई ने सुधीर कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान आदेश पत्र सौंपा।
वर्ष, 1994 में नियुक्त सुधीर कुमार वर्मा को उनकी 31 वर्ष 6 महीने की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति माह के अंतिम कार्य दिवस पर आज विद्यालय परिवार ने एक सादे समारोह में विदाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम मूर्ति ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए श्री वर्मा के जीवन यात्रा का वर्णन किया।
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महासचिव राजेश कुमार सिन्हा ने श्री वर्मा के शिक्षण सेवा के विभिन्न आयामों से सभी को परिचित कराया। सहायक आचार्य पूनम कुमारी ने सम्मान पत्र अर्पित किया। सहायक अध्यापिका श्वेता कुमारी और आईसीटी इंस्ट्रक्टर प्रियंका कुमारी ने श्री वर्मा के कुशल व्यवहार की प्रशंसा की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ झारखंड राज्य अनुसूविचिय कर्मचारी संघ के विद्या, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात कुमार, जिला अध्यक्ष राजू साहू, जिला महासचिव राजेश सिन्हा,विद्यालय के अध्यक्ष गोबिंद दिगर सहित सैंकड़ों शिक्षक सदस्य उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

