बारिश से कांडी प्रखंड के मुख्य बाजार में जलजमाव

Uncategorized
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में सोमवार की हुई बारिश से जलजमाव देखने को मिला। बारिश का पानी नालियों से बहकर सीधे नदी व खेतों में चला जाता था, किंतु अब वही पानी लोगों के घरों व दुकानों में घूस रहा है।

स्थानीय निवासी विजय सोनी के अनुसार मंदिर वाली गली में जलजमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर वाली गली का पानी अब खेतों की ओर नहीं जा पा रहा। इसके उलट, पानी उनके घर के सामने जमा होकर तालाब का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया की नालियां कचरे से जाम हैं। इसलिए पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर जब प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय से बात की गई तब उन्होंने कहा कि वे फिलहाल बैठक में व्यस्त हैं। बैठक खत्म होते ही वे मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे। समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने भी जलजमाव दूर कराने के लिए गाड़ी भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखी है।

जलजमाव का असर सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं है। मुख्य बाजार में सब्जी विक्रेता और ग्राहक दोनों बेहाल हैं। ग्राहकों को गंदे और भरे पानी में खड़े होकर सब्जी खरीदनी पड़ रही है, जबकि विक्रेता मजबूरी में पानी के बीच ही अपनी दुकानें सजाने को विवश हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *