प्रधान सचिव ने पेयजल योजनाओं को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • पाइप बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत सही ढंग से हो

रांची। आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने राज्य में चल रही सभी पेयजलापूर्ति योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाइप बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत (रोड रिस्टोरेशन) का काम सही ढंग से किया जाए अन्यथा दोषी एजेंसियों से राशि वसूलने के साथ-साथ उन पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रधान सचिव मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राज्य संपोषित, बाह्य सहायतित और ‘अमृत’ योजना के तहत चल रही परियोजनाओं की निकायवार समीक्षा की।

प्रधान सचिव ने कहा कि पाइप बिछाने के बाद सड़कों का पुनर्निर्माण ठीक से नहीं किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि पाइप बिछाने के दौरान यथासंभव सड़क की कटाई कम से कम की जाए और रोड रिस्टोरेशन का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।

धनबाद पेयजलापूर्ति योजना फेज-2, मधुपुर, मझिआंव, राजमहल, बासुकीनाथ, कोडरमा, रांची फेज-2बी और दुमका पेयजलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इनमें तेजी लाने को कहा गया।

योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाने और जुडको व तकनीकी सेल को एजेंसियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया।

आगामी गर्मी से पहले लोगों को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र के निर्माण और घरों में नल कनेक्शन देने के काम में तेजी लाने को कहा गया।

एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से संचालित रांची फेज-2ए, 2सी, हुसैनाबाद, मेदिनीनगर और झुमरीतिलैया योजनाओं की समीक्षा की गई।

विश्व बैंक की सहायता से चल रही कपाली, गुमला और लोहरदगा योजनाओं की प्रगति देखी गई।

अमृत योजना के तहत रामगढ़, सिमडेगा, जामताड़ा, आदित्यपुर, चास, हजारीबाग, रांची फेज-1, गढ़वा, छतरपुर, श्री बंशीधर नगर और धनबाद समेत अन्य क्षेत्रों में चल रहे कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *