कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कथित गैंगस्टर और स्थानीय तौर पर ‘डॉन’ कहे जाने वाले Akash Singh का पुलिस ने इलाज कर दिया है। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न इलाकों में ले जाकर क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन कराया। इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Akash Singh पर 2021 में पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने, बमबाजी और रंगदारी जैसे कई गंभीर आरोप हैं। हावड़ा पुलिस पुराने मामलों की दोबारा जांच कर रही है। इसी सिलसिले में उसे अलग-अलग घटनास्थलों पर ले जाया गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2021 में लिलुआ इलाके में एक पुलिस अधिकारी पर फायरिंग के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।
उस हमले में अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे, लेकिन उनकी जान बच गई थी। इसके अलावा उस पर 20 से अधिक बम फेंकने और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने के आरोप बताए जा रहे हैं।
हावड़ा के मालिपांचघरा और गोलाबाड़ी थाने की टीमों ने उसे उन जगहों पर ले जाकर घटनाओं का पुनर्निर्माण कराया, जहां कथित तौर पर उसने और उसके गिरोह ने वारदातों को अंजाम दिया था।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अपराधों की योजना कैसे बनाई गई और नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे।
इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। विपक्षी दलों ने आरोपी को सार्वजनिक रूप से इस तरह घुमाने पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ नेताओं ने इसे अपराधियों के खिलाफ “कड़ा संदेश” बताया है।
यहां देखें वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

