Jharkhand : रांची। झारखंड सरकार ने बकरीद की छुट्टी में बदलाव कर दिया है। इसकी अधिसूचना कार्मिक विभाग ने 25 मई, 2026 को जारी कर दी। इसकी जानकारी सभी संबंधितों को दी गई है।
विभाग के अवर सचिव दिलीप कुमार साह ने जारी आदेश में कहा है कि 10 दिसंबर, 2025 को जारी अधिसूचना संख्या-7244 द्वारा वर्ष 2026 में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 27 मई, 2026 को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित है।
चांद के दृष्टिगोचर होने के आधार पर ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व 27 मई के स्थान पर 28 मई, 2026 (गुरुवार) को मनाया जायेगा।
वर्णित स्थिति में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई (गुरुवार) को एन०आई०एक्ट के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। 27 मई (बुधवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालय अन्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे।
कार्मिक विभाग की अधिसूचना संख्या-7244, दिनांक-10.12.2025 इस हद तक संशोधित समझे जायेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLKस्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

