

रांची। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह की उपस्थिति में संस्थान के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ ने 18 अगस्त, 2026 को ‘नशा-मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में मुख्यालय (रांची) एवं क्षेत्रीय संस्थान-3 के कर्मियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा के साथ-साथ महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर, क्षेत्रीय संस्थान-5-बिलासपुर एवं क्षेत्रीय संस्थान-6-सिंगरौली ने भी अपने स्तर पर ‘नशा-मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया।


इस मौके पर सीएमपीडीआई परिवार ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ‘नशा-मुक्त भारत’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



