कांडी प्रखंड में बारिश नहीं होने से किसान परेशान

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। सोमवार की शाम हुई झमाझम बारिश से भले ही मौसम सुहाना हो गया हो, किंतु किसानों के चेहरे नहीं खिले। बारिश के नाम पर हुई बूंदाबांदी से खेतों की प्यास नहीं बुझी। जिले के कांडी प्रखंड में अब तक 5% भी बारिश नहीं हुई है। इतनी कम बारिश से धान की रोपाई तो दूर, खेतों में नमी तक नहीं पहुंच पाई है। नतीजा यह कि इस बार किसानों की खेती लगभग शून्य रहने की आशंका है।

कांडी प्रखंड के 85% किसान पूरी तरह खेती पर ही निर्भर हैं। बारिश नहीं होने से न तो फसल लगी। ना ही मवेशियों के लिए चारा उग पाया। इस बार मवेशी के लिए चारा भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। इससे किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से बादल आते हैं और चले जाते हैं। उम्मीद की एक बूंद भी जमीन तक नहीं पहुंची। कल शाम हुई बारिश से केवल धूल बैठी, खेत सूखे के सूखे रह गए।

किसान राजेश यादव ने कहा कि बारिश के इंतजार में बीज और खाद पर कर्ज ले लिया। अब न फसल है न पैसा। सरकार अगर समय पर मदद नहीं की तो भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। अगर अगले 10 दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो कांडी में भुखमरी और पलायन तय है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *