पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन को अब आश्वासन नहीं, एक्शन चाहिए

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन, साउथ छोटानागपुर की वार्षिक आमसभा सोमवार को कटहल मोड़ स्थित लाल गुटवा बैंक्वेट हॉल में हुई। रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा के 200 से अधिक डीलरों ने तेल कंपनियों की सप्लाई नाकामी और मनमानी पर आक्रोश जताया।

अध्यक्ष राजहंस मिश्रा ने कहा कि डीलर एडवांस पैसा जमा कर रहे हैं। फिर भी पंप ड्राई पड़े हैं। पहले 3 दिन का स्टॉक हाथ में रहता था। अब 3 से 4 दिन बीत जाते हैं और तेल नहीं आता। ये लापरवाही डीलरों को अव्यवस्थित कर रही है।

श्री मिश्रा ने कहा कि ‘कंपनियां रोज मैसेज करती हैं-स्टॉक की कमी नहीं, पर ग्रामीण और हाईवे के पंप हफ्ते भर बंद हैं। उपभोक्ता लाइन में, डीलर बदनाम। मॉनिटरिंग पूरी तरह फेल है।”

राजहंस मिश्रा ने चेताया कि पारदर्शी काम नहीं हुआ तो आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। डीलर राष्ट्र सेवा कर रहे हैं, भिखारी नहीं। सम्मान और व्यवहारिक नीति दें।

मीटिंग में 5 सूत्री मांग पत्र तेल कंपनियों को सौंपने का निर्णय लिया गया। डीलरों का एक स्वर में कहा कि अब आश्वासन नहीं, एक्शन चाहिए। मंच संचालन मानस सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर नीरज भट्टाचार्य, पूनम तिग्गा, कमलेश सिंह, सुदीप तिग्गा, विनीत लाल, अपूर्व पोद्दार, कुणाल कच्छप, दीपक, अमित सोनी, सुबोध दुबे, विनोद रंजन, निपुण मृणाल, प्रशांत चौधरी, प्रमोद कुमार,राहुल जायसवाल सहित 5 जिलों के 200 अधिक डीलर मौजूद रहें।

बैठक के मुख्य मुद्दे

सप्लाई ठप। एडवांस के बाद भी 3-4 दिन नो सप्लाई। डिपो पर 7-8 घंटे लाइन। इंडेंट सिस्टम ध्वस्त। कमीशन शोषण पेट्रोल-डीजल के दाम दोगुने, कमीशन 10 साल से वही। पंप चलाना घाटे का सौदा।

पारदर्शिता शून्य। कंपनियों ने डीलर से संवाद बंद कर दिया। स्टॉक की सच्चाई छिप रही है। कम्युनिकेशन गैप से हो रही डीलरों को दिक्कत।

उपभोक्ता परेशान प्लास्टिक गैलन/बोतल बैन से किसान, अस्पताल, स्कूल, होटल का जनरेटर बंद। सिर्फ पेसो जेरिकेन की जिद पर पंपों पर रोज झगड़ा। इस पर उचित मार्गदर्शन ऑयल कंपनियां दें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *