रांची। इंतजार खत्म। झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर होने वाले चुनाव का नोटिफिकेशन सोमवार को जारी हो गया।
निर्वाची पदाधिकारी के रूप में नियुक्त झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने चुनाव की अधिसूचना जारी की। इसी के साथ दो सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।
नामांकन विधानसभा के प्रभारी सचिव कक्ष में ही होगा। नामांकन के समय अधिकतम पांच समर्थक ही प्रत्याशी के साथ मौजूद रहेंगे।
नामांकन की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित है। नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है।
दो से अधिक प्रत्याशी होने पर 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू की जाएगी। उस दिन देर रात तक परिणाम आने की संभावना है।
बता दें कि, राज्यसभा चुनाव में विधानसभा के सचिव या प्रभारी सचिव निर्वाची पदाधिकारी होते हें। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पर्यवेक्षक की भूमिका में होते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

