- Vi ने पेश किया भारत का पहला ‘प्रीपेड फैमिली प्लान‘
रांची। प्रमुख टेलीकॉम कंपनी वी ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नई और अनोखी पहल करते हुए भारत का पहला ‘वी प्रीपेड फैमिली प्लान’ लॉन्च किया है। इस नए प्लान के जरिए ग्राहक अब देश में कहीं से भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकते हैं। गारंटीड बचत के साथ-साथ खास ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
यह नया प्लान वी की ‘वी पे सब हैं VIP’ सोच पर आधारित है, जिसका उद्देश्य हर ग्राहक को खास और महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करना है।
कोई भी एक्टिव प्रीपेड यूजर वी ऐप के जरिए अधिकतम 4 सदस्यों का ग्रुप बना सकता है। इसमें 1 प्राइमरी (मुख्य) सदस्य और 3 सेकेंडरी (अन्य) सदस्य शामिल हो सकते हैं।
परिवार के सदस्य एक बार में 500 MB डेटा शेयर कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से तब मददगार साबित होगी, जब किसी सदस्य का डेटा खत्म होने वाला हो, ताकि ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल या मैप्स जैसी जरूरी सेवाएं न रुकें।
ग्रुप में जुड़ने के बाद भी हर सदस्य का अपना व्यक्तिगत प्रीपेड प्लान और उसकी वैधता पूरी तरह बनी रहेगी। वी ऐप के जरिए किए जाने वाले हर रिचार्ज पर परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10% तक का गारंटीड डिस्काउंट दिया जाएगा।
ग्राहक देश के अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल्स/शहरों में रह रहे अपने परिवार के सदस्यों को भी इस ग्रुप में आसानी से जोड़ सकते हैं।
लॉन्च के अवसर पर वी के मुख्य विपणन अधिकारी अवनीश खोसला ने कहा कि वी में हमारा मानना है कि सबसे बेहतरीन इनोवेशन इंसानी जीवन की सरल सच्चाइयों से जुड़े होते हैं। प्रीपेड का भविष्य सिर्फ ज्यादा डेटा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राहकों को यह आजादी देने में है कि वे उस डेटा का इस्तेमाल कैसे करना चाहते हैं।
वी प्रीपेड फैमिली प्लान एक ऐसा कदम है जो परिवारों को आपस में जोड़े रखता है। जरूरत पड़ने पर देश में कहीं से भी एक-दूसरे की मदद करने का अवसर देता है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

