- Horoscope : 2 जून, 2026 का राशिफल
मेष
सामाजिक समारोहों में रिश्तेदारों से मिलने-मिलाने पर बहुत खुशी मिलेगी। यदि नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें।
वृष
आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
मिथुन
नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं। वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। धन में बढ़ोत्तरी होगी।
कर्क
व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे, जो नकदी में वृद्धि करेंगें। वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। की गई बचत परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी। बुजुर्ग बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।
सिंह
दिन कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान वैचारिक मतभेदों को लेकर सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं। इसलिए व्यावहारिक रहने की जरूरत है। कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे।
कन्या
अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे। आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहितों को जीवन साथी मिल सकता है।
तुला
आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आलोचक और शत्रु समस्याएं पैदा करेंगे। दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए मान्यता प्राप्त करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक
जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। पहले से जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें। काम की वजह से लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
धनु
प्रेम संबंधों में लिप्त लोग साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में प्रगति होने की उम्मीद है। आर्थिक रूप से समय उत्कृष्ट है।
मकर
व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है। कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। विवाहितों को जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है।
कुंभ
व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकतें हैं। अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे। किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे। मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। विवाद से दूर रहें।
मीन
कठिन समय के बाद अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

