CA पाठ्यक्रम में प्रस्तावित बदलावों पर हुआ आउटरीच कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। आईसीएआई की रांची शाखा ने आईसीएआई भवन में CA पाठ्यक्रम में प्रस्तावित बदलावों को लेकर एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईसीएआई की ‘कमेटी फॉर रिव्यू ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग’ के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बदलते व्यावसायिक परिदृश्य के अनुसार सीए पाठ्यक्रम में सुधार के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, शिक्षाविदों और सीए फाइनल के विद्यार्थियों से महत्वपूर्ण सुझाव आमंत्रित करना था।

कार्यक्रम में रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने कहा बदलते आर्थिक एवं व्यावसायिक परिवेश में सीए पाठ्यक्रम को समयानुकूल बनाना अत्यंत आवश्यक है। इस आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य पाठ्यक्रम को अधिक व्यावहारिक, रोजगारोन्मुखी एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना है। अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझाव इस पाठ्यक्रम की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान सीए पाठ्यक्रम के तीनों स्तरों, फाउंडेशन, इंटरमीडिएट एवं फाइनल के साथ-साथ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण और सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग में आवश्यक सुधारों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

कोल इंडिया के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी सीए सुनील मेहता ने सार्वजनिक उपक्रमों और बड़ी कंपनियों की आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सीए कोर्स में जरूरी अर्हताओं को शामिल करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

शाखा पदाधिकारियों की सहभागिता: कार्यक्रम में रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती एवं आईटी फैकल्टी सीए सुभद्रा कुमारी ने भी अपने विचार रखे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *