पुस्तक दान अभियान का आयोजन, बच्चों के बीच शिक्षा का संदेश

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा की लालपुर इकाई की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने निवारणपुर स्थित आदिम जाति सेवा मंडल अनाथालय में पुस्तक दान अभियान का आयोजन किया। यह अभियान एनएसएस समन्वयक एवं प्रोग्राम ऑफिसर अभय रंजन श्रीवास्तव और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर संदीप नाथ शाहदेव के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के संचालन में एनएसएस के अध्यक्ष शिवम दीप, सचिव आशिका कुमारी और स्वयंसेवक स्वर्ण कली, आस्था, निखिल निरुपम, अभिनव रंजन, बिदिशा बसु, आकांक्षा प्रभात एवं शुभन राज की भूमिका रही।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। खेलकूद, म्यूजिकल चेयर, ओपन माइक, चित्रकला प्रतियोगिता और बच्चों के साथ संवाद जैसे कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्साह, आनंद और मुस्कान से भर दिया।

कार्यक्रम में बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के अधिकार एवं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाना और उन्हें अध्ययन के लिए प्रेरित करना था। एनएसएस स्वयंसेवकों ने उन्हें नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *