सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया चंदवे रोड स्थित दुखन मेमोरियल अस्पताल के समीप मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक की पहचान ओरमांझी थाना क्षेत्र के ग्राम साती निवासी कमलेश कुमार महतो (16 वर्ष, पिता अरुण महतो) और दूसरा चान्हो थाना क्षेत्र के बालसोकरा निवासी अजय महतो के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक और स्कार्पियो (जेएच 05 ईए 1519) की आमने सामने की जोरदार टक्कर हुई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज बरियातू स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद मौके से स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया।

बताया जा रहा है की कार चालक नशे में धुत्त होकर तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसे में स्कॉर्पियो और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हवा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।  

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *