रांची में कल ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव, कई प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद

झारखंड
Spread the love

रांची। ईद-मिलाद-उन-नबी पर 26 अगस्त, 2026 को रांची शहर में जुलूस निकाला जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

दोपहर 12 बजे से कांटाटोली चौक, राजेंद्र चौक, सर्जना चौक, अलबर्ट एक्‍का चौक, सुजाता चौक, रतन पीपी, उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, बिग बाजार चौक आदि क्षेत्रों से जुलूस निकाला जाएगा।

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए शहर में वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पाबंदियां लागू रहेंगी।

भारी मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्‍त नो इंट्री का समय पहले की तरह रहेगा। नो-इंट्री के दौरान भारी वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

इन वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग

दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक निम्नलिखित मार्गों पर छोटे/बड़े मालवाहक, ऑटो, टोटो एवं सवारी वाहनों का प्रवेश एवं परिचालन वर्जित रहेगा।

सर्जना चौक से राजेन्द्र चौक (वाया—उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी, सुजाता चौक, बिग बाजार चौक)।
कांटाटोली से पथलकुदवा चौक (वाया—कुम्हार टोली, नया टोली)।
प्लाजा चौक से मिशन चौक तक।
मिशन चौक से कर्बला चौक तक।
कर्बला चौक से काली मंदिर/उल हाउस की ओर आने वाले मार्ग।

पुलिस की अपील

जरूरत के अनुसार अन्य सड़कों पर भी यातायात को अल्प समय के लिए रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बहुत जरूरी होने पर ही चारपहिया वाहनों का उपयोग करें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *